राशिफल 26 मई

मेष:

आज नए कार्यों का आयोजन सफल होगा। धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दें। मायके से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:

आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के शुभ समाचार मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। भाग्य 65% साथ देगा।
मिथुन:

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। घर का माहौल खराब न हो, इसका ध्यान रखें। किसी कारणवश व्यय भी अधिक हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

कर्क:

आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक तथा वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापार तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारियो की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। परिवार में जीवनसाथी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे। भाग्य 72% साथ देगा।
सिंह:

आपके व्यापार में आज विस्तार होगा। नौकरी में साथ काम करने वालों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी करनेवालों के लिए प्रमोशन का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से लाभ मिलेगा। भाग्य 78% साथ देगा।
कन्या:

आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारो में शीघ्र परिवर्तन होगा। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ प्यार भरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। भाग्य 80% साथ देगा।
तुला:

आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण कागजातों को सही से जांचें और सावधानी से रखें। भाग्य 52% साथ देगा।
वृश्चिक:

आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। आकस्मिक खर्च हो सकता है। वाद-विवाद को टालें। हठीलापन छोड़कर समाधानकारी रवैया अपनाने की गणेशजी सलाह देते हैं। भाग्य 57% साथ देगा।
धनु:

हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेंट या उपहार मिल सकता है। दोपहर बाद गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। मानसिक रूप से व्याकुल हो सकते हैं। भाग्य 47% साथ देगा।
मकर:

आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेंट या उपहार मिल सकता है। भाग्य 88% साथ देगा।
कुंभ:

आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन का कुछ अधिक व्यय हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी से कदम उठाएं। भाग्य 45% साथ देगा।
मीन:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। यों एवं पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। भाग्य 85% साथ देगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *