राशिफल 3 अप्रैल

मेष : आज का दिन आपके लिए मंगलमय और शुभ है। कार्यों में सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। आध्यात्मिक एवं मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
वृषभ :  आज सगे-संबंधियों और मित्रों से लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं, अवसर का लाभ उठाएं। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन :  आज का दिन मिश्रित फलदायी है। बिना कारण धन हानि अथवा झूठे आरोप लगने का योग है। भाइयों से विरोध हो सकता है। असफलता के कारण मन अशांत हो सकता है। निराशा को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

कर्क : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यों में बाधा आ सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट-चपेट से बचें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

सिंह : यात्रा में लाभ का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी और मित्रों के सहयोग मिलेगा। भाग्योदय के योग बन रहे हैं।

कन्या : यश, आनन्द की प्राप्ति होगी। आपके प्रभाव में आज वृद्धि होगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। स्वस्थ्य में सुधार होगा औऱ पुण्य कार्य में रुचि रहेगी।

तुला : संतान पक्ष से आज खुशी मिलेगी। प्रिय व्यक्ति से मिलना हो सकता है। संघर्ष के बाद सफलता का योग है। सुखपूर्वक दिन व्यतीत होगा।

वृश्चिक : अकारण मन अशांत रहेगा, वाद-विवाद से बचें। किसी निकटतम व्यक्ति द्वारा अपमान अथवा विश्वासघात मिल सकता है। आज वाणी और व्यवहार में संयम बरतें नहीं तो अपने भी नाराज हो सकते हैं।

 धनु :  आज का दिन शुभ रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों से लाभ मिलेगा, संबंधियों से मेलजोल बनकर रखें। दिन आपके लिए शुभ रहेगा, भाग्य पूरा साथ देगा।

मकर : दिन मिलाजुला रहेगा। आय से साथ व्यय भी आज खूब होगा। संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

कुंभ  : किसी इच्छित वस्तु की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। बड़ों से सहयोग एवं धन लाभ प्राप्ति का योग बन रहा है। मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जीवसाथी से सुख और सहयोग मिलेगा।

मीन : अत्यधिक व्यय के कारण तनाव हो सकता है। कई प्रकार की कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती हैं। मित्रों का व्यवहार भी शत्रुतापूर्ण हो सकता है।-

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *