गांधीनगर: अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सीजे चावड़ा को मैदान में उतारा

नई दिल्ली
 कांग्रेस ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ गांधीनगर लोकसभा सीट से गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी जे चावड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चावड़ा गांधीनगर उत्तर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को रांची से जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रनीत कौर को पटियाला और पवन के बंसल को चंडीगढ़ से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
 कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में पंजाब से छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, कर्नाटक से दो, ओडिशा से दो, हिमाचल प्रदेश से एक, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से एक और दादरा नागर हवेली से एक उम्मीदवार की घोषणा की है। कांग्रेस की इस सूची में पंजाब के गुरुदासपुर से सुनिल जाखड़ जबकि अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला और लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू का नाम शामिल है। बता दें कि भाजपा ने गांधीनगर सीट से वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बजाए इस बार शाह को टिकट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *