राशिफल 28 नवंबर

मेष:

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। आज का दिन आपके अनुकूल होंगे। सभी कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। नौकरी में आपका काम समय पर पूरा होगा। सब कुछ आपके हिसाब से चलता हुआ दिखेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 75% तक साथ देगा।
वृषभ:

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी, यात्रा न करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आज आपका झुकाव ईश्‍वर के प्रति बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्‍सा लेंगे। मन को शांत रखें।कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें, नुकसान होगा। कुछ कार्यों में आपको मन के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से दुखी रहेंगे। भाग्‍य 55% तक साथ देगा।
मिथुन:

अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। घर में माहौल खुशनुमा रहने वाला है। मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। भाग्‍य 78% तक साथ देगा।

कर्क:

आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। आपके परिवार का कोई
शख्‍स मदद के लिए आगे आएगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। नए अवसर आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे। भाग्य 70% तक साथ देगा।
सिंह:

कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। लंबे समय से जिस परिणाम का इंतजार था, आज वह मिल सकता है। बिना वजह किसी की सलाह से काम न करें। आज भाग्‍य 73 % साथ देगा।
कन्या:

आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें, पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। दोस्‍तों से सलाह मशविरा करें। भूमि-भवन के कागजों को देखकर ही कुछ निर्णय लें। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा हानि हो सकती है। भाग्‍य 50% तक साथ देगा।
तुला:

पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा, कारोबार में बेहतरी आएगी, नए सम्पर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। शाम को अतिथि के आगमन से घर में रौनक बढ़ सकती है। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। भाग्य 72% तक साथ देगा।
वृश्चिक:

लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की उम्‍मीद कम है। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। परिवारिक जीवन से संबंधित किसी विषय पर चिंतन कर सकते हैं। भाग्‍य 55% तक साथ देगा।
धनु:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। धन लाभ होगा। मित्रों और परिजनों के साथ अच्‍छा समय व्‍यतीत होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। भाग्‍य 80% तक साथ देगा।
मकर:

खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च, व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। हो सके तो खर्चों पर थोड़ी सी लगाम लगाकर चलें और भविष्‍य के लिए संचय करें। किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा हानि हो सकती है। वाहन चलाने में भी सावधानी रखें। किसी काम के पूरा न होने से मन खिन्‍न रहेगा। भाग्‍य आज 55 % तक साथ देगा।
कुंभ:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश में भी आपको लाभ प्राप्‍त होने के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों को लंबे समय से जिस समाचार की प्रतीक्षा थी, आज मिल सकता है। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। भाग्य 75% तक साथ देगा।
मीन:

आज आपका सितारा अनुकूल है, लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा और परिवार में खुशियां आएंगी। बिजनस में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थीयों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। भाग्‍य 80% तक साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *