आज शाम से मकर संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त

दान-पुण्य का महापर्व मकर संक्रांति मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे। सूर्य सोमवार शाम 7:50 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा, लेकिन इसका मान सूर्योदय से होगा। इस कारण मकर संक्रांति मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:42 से 9:25 बजे तक रहेगा। उप्र संस्कृत संस्थान के संस्कृत साहित्याचार्य महेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होने की वजह से स्नान दान का खास महत्व होगा।

होंगे पूजन अनुष्ठान

मकर संक्रांति के दिन मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। हनुमान सेतु मंदिर में विशेष पूजन अनुष्ठान और खिचड़ी भोज होगा। गोमतीनगर विनय खंड के मुक्तेश्वर मंदिर से अयप्पा मंदिर तक शोभायात्रा निकलेगी। पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग पर्व विशेष पूजन अनुष्ठान से शुरू होगा। इसके अलावा महानगर के रामलीला मैदान से बीरबल साहनी मार्ग स्थित पं. गोविंद वल्लभ पंत उपवन तक मां नंदा राजजात यात्रा निकलेगी।

शुरू होगी सहालग

मकर संक्रांति के बाद विवाह संस्कार भी शुरू हो जाएंगे। जनवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त 17, 22, 25, 26, 29 और 31 तारीख को होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *