राशिफल 25 मार्च 2018

मेष:

आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्याओं तथा संबंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ:

आज आपको गृहस्थ जीवन में सुख का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे। साथ में छोटे प्रवास का आयोजन भी कर सकेंगे। विदेश में स्थित संबंधियों के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा आप पर हो सकती है।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे, इससे आपको यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है, वाणी पर संयम रखें।

कर्क:

आज का दिन शांतिपूर्वक बिताएं। शारीरिक तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। पेट में तकलीफ हो सकती है, मन भी खिन्न रहेगा। आकस्मिक खर्च हो सकता है। वाद-विवाद को टालें। प्रवास तथा नए कार्य को शुरू करने से बचें।

सिंह:

शारीरिक रूप से अस्वस्थ तथा मानसिक रूप से व्याकुल रहेंगे। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव न हो, ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण कागजातों को सही से जांचें और सावधानी से रखें।

कन्या:

किसी भी कार्य में सोच-समझकर आगे बढ़ें। भाई-बहनों के साथ प्यार भरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

तुला:

दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। नए कार्य के लिए दिन अनुकूल है। परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, ध्यान रखें। हठीलापन छोड़कर समाधानकारी रवैया अपनाने की गणेशजी सलाह देते हैं।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेंट या उपहार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास संभवित होगा।

धनु:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन का कुछ अधिक व्यय हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।

मकर:

सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा। साथ ही विविध क्षेत्रों से लाभ होने के योग हैं। मित्रों तथा संबंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी होगी। स्त्रियों एवं पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।

कुंभ:

दिन अनुकूल है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बड़ी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारीयों एवं बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आज आपके साथ है। आज आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन:

मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारीयों के साथ संभलकर कार्य करने की सलाह है। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। व्यर्थ खर्च से बचें। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। भाग्य प्रतिकूल प्रतीत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *