राशिफल 23 जून

मेष
मेष राशि वालों के लिए दिन लाभप्रद है। जो भी योजनाएं आप बनाएंगे, वे शीघ्र आपको शुभ फल देंगे। समय के महत्व को समझकर कर्म करते जाएं। लाभ अपने आप मिलने लगेगा। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। वाद-विवाद टालें। वाहनसुख प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।

वृषभ
आज का दिन आपका व्यस्तता पूर्वक बीतेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। आपके सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। भाग्य 80% साथ देगा।

मिथुन
आज मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। कहीं खुशी और कहीं गम की स्थिति के कारण पूरे दिन असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। आकस्मिक धनखर्च हो सकता है। भाग्य 60% तक साथ देगा।

कर्क
आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। घर का माहौल सही रहे, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन का व्यय हो सकता है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।

सिंह
जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। कला के क्षेत्र में रुचि रहेगी। भाग्य 85% साथ देगा।

कन्या
विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ आनंद और सुखपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रवास की योजना बन सकती है। वाद-विवाद से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। भाग्य 68% साथ देगा।

तुला
योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बना सकेंगे। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आमोद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य 90% साथ देगा।

वृश्चिक
आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक हो सकती है। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च हो सकता है। ईष्ट देवता के ध्यान से समस्याओं का निवारण होगा। भाग्य 55% साथ देगा।

धनु
आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। आज सभी कार्य पूर्ण होंगे और दिन शुभ रहेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। अच्छा भोजन मिल सकता है। भाग्य 89% साथ देगा।

मकर
आज अचानक धन लाभ के योग है। कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव हो सकता है। सगे-संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा। भाग्य 100% साथ देगा।

कुंभ
आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा और कार्य सिद्धि का दिन है। मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण प्रमोशन के योग हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा। भाग्य 90% साथ देगा।

मीन
आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें, अन्यथा धन वापस मिलने में दिक्कत हो सकती है। यात्रा करने से परहेज करें, हानि हो सकती है। मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्म संतोषी बनें। व्यापारी वर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभलकर रहें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। आध्यात्मिक विचारों का पालन करें। भाग्य 60% साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *