राशिफल 2 फरवरी 2019

मेष:

गणेशजी आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दे रहे हैं। शरीर में स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। मन परेशान होने की वजह से मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में किसी काम में मन नहीं लगेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी।
वृषभ:

कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा का अनुभव कर सकते हैं। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की आशंका है। खानपान में ध्यान रखें। योग्य ध्यान से आप मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं।
मिथुन:

आज आप प्रसन्‍नता का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्‍ती करेंगे। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा, ऐसा गणेशजी बताते हैं।
कर्क:

गणेशजी की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्द्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह:

लेखन और साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। दांपत्‍य जीवन में सुख प्राप्‍त होगा। स्त्री मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा। आप धार्मिक परोपकार का कार्य करेंगे।
कन्या:

आज के दिन हर कार्य में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि की आशंका है। पानी से भय रहेगा। रुपये-पैसे और जमीन से जुड़े कागजी कार्य ध्‍यान से करें।
तुला:

शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा होगी। विदेश से अच्छे समाचार आएगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है। स्वास्थ्य सही बना रहेगा। भाग्य वृद्धि होगी।
वृश्चिक:

पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों को अवरोध आ सकता है। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें।
धनु:

आज आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा।
मकर:

आज के दिन सावधानी से चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे और धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च भी होगा।
कुंभ:

गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे। समाज में ख्याति बढ़ेगी। संतान की प्रगति होगी। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से आनंद का समाचार मिलेगा।
मीन:

गणेशजी कहते हैं कि नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से और उच्च पदाधिकारियों के अच्‍छे व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। मान सम्मान या उच्च पद की प्राप्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *