गरुड़ पुराण के मुताबिक इन कामों से आपकी उम्र होती है कम, रहे सावधान

गरुड़ पुराण लोगों के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां देता है। गरुड़ पुराण में ऐसे कामों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें करने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उन कार्यों से आपकी आयु कम हो सकती है। ये आपकी सेहत के लिहाज से सही नहीं माने गए हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि गरुड़ पुराण के मुताबिक ऐसे कौन से पांच काम हैं जिन्हें करने की मनाही है क्योंकि उससे उम्र कम होने का खतरा बढ़ सकता है।

शारीरिक संबंध
गरुड़ पुराण के मुताबिक व्यक्ति को सुबह के समय शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। इससे उम्र घटती है।

दही का सेवन
यूं तो दही सेहत के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती है लेकिन इसका सेवन रात में करने से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। रात में दही खाने से रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसका सीधा असर आपकी उम्र पर पड़ता है।

श्मशान का धुआं
श्मशान में जब किसी शरीर को जलाया जाता है तब उससे कई तरह के हानिकारक तत्व भी निकलते हैं। मृत शरीर कई तरह के वायरस तथा बैक्टीरिया पैदा करता है। जब शव का दाह संस्कार किया जाता है तब कुछ वायरस-बैक्टीरिया तो नष्ट हो जाते हैं और कुछ धुएं के साथ हवा में फैल जाते हैं। जब कोई शख्स उस हवा के सम्पर्क में आता है तब वो वायरस उस व्यक्ति के शरीर के साथ चिपक जाते हैं और अलग अलग तरह के रोग का कारण बनते हैं। इन बीमारियों की वजह से व्यक्ति की उम्र कम होती है।

पुराना हो चुका मांस
पुराना और सूखा मांस खाना शरीर के लिए बहुत घातक हो सकता है। बासी मांस खाने से कैंसर जैसे गंभीर रोग हो सकते हैं। दरअसल पुराने मांस में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट में चले जाते हैं और कई तरह की बीमारियों की वजह बनते हैं।

श्मशान का धुआं
श्मशान में जब किसी शरीर को जलाया जाता है तब उससे कई तरह के हानिकारक तत्व भी निकलते हैं। मृत शरीर कई तरह के वायरस तथा बैक्टीरिया पैदा करता है। जब शव का दाह संस्कार किया जाता है तब कुछ वायरस-बैक्टीरिया तो नष्ट हो जाते हैं और कुछ धुएं के साथ हवा में फैल जाते हैं। जब कोई शख्स उस हवा के सम्पर्क में आता है तब वो वायरस उस व्यक्ति के शरीर के साथ चिपक जाते हैं और अलग अलग तरह के रोग का कारण बनते हैं। इन बीमारियों की वजह से व्यक्ति की उम्र कम होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *