राशिफल 17 जनवरी 2018

मेष:

आज आपको अपने खर्च पर संयम रखने की जरूरत है क्योंकि खर्च के योग प्रबल हैं। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखें। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिजनो के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें।

वृषभ:

दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे। अपना आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे। आर्थिक योजना बना सकेंगे। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन:

आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। परिवारजनों और संबंधियों के साथ कोई घटना आपको परेशान करेगी। आज कोई भी कार्य बिना विचारे ना करें। आपकी बात-चीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। मानसिक चिंता के कारण मन व्यग्र रहेगा। अनुचित कार्यो में शक्ति का व्यय होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरीय शक्ति सहायक सिद्ध होगी।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। विवाह के योग हैं। संतान से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे।

सिंह:

आपके व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत है। सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन मधुरतापूर्ण होगा। जमीन, मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे।

कन्या:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्नेहीजनों के समाचार से आनंदित होंगे।। भाई-बंधु से लाभ होने की संभावना है। आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है।

तुला:

आज चाहें तो आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर रहिए तथा शत्रुओं से सावधान। सेहत का ध्यान रखें। रहस्यमयी बातें और गूढ़विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक:

आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा । स्वंय के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रियजनों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु:

आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करनेवाले लोगों को नौकरी से लाभ और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि तथा यश प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर:

आज आप चिंतित और उलझन में रहेंगे। कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में बड़ों का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पड़ सकता है। निरर्थक व्यय बढ़ेगा।

कुंभ:

आज मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धनोपार्जन सम्बंधित योजना बन सकती है। स्त्रियों के आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन के पीछे धन खर्च होगा। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना अतिआवश्यक है। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी।

मीन:

आज का दिन शुभफलदायी है। आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से बीतेगा। भाई-बंधुओ से लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *