राशिफल 16 अप्रैल

मेष:

आज कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन के कार्यों पर खर्च करने का योग है। नई योजनाओं पर अमल करने का यही बेहतर समय है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ:

आज कोई नया कार्य न करें। किसी भी व्‍यवसाय में निवेश करने से बचें। वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मिथुन:

इस राशि के जातकों के पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा।

कर्क:

लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें, आज किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार लें।
सिंह:

आज आपके प्रयास फलीभूत होंगे। प्रत्‍येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर सामने आएंगे।
कन्या:

खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च का योग है। व्‍यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है।
तुला:

आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में भी निवेश का लाभ होगा।
वृश्चिक:

आज आपका सितारा अनुकूल है, लाभ होगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी सफलता के प्रबल योग हैं।
धनु:

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपके विरोधी परास्‍त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी।
मकर:

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा, कार्यों में बाधाएं आने के योग बन रहे हैं। यात्रा करने से पहले सोच-समझ लें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
कुंभ:

आज कोई नया रोजगार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो शुरू कर दें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह का प्रबल योग बन रहा है।
मीन:

आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया ऑर्डर या फिर कॉन्ट्रेक्ट मिलने की सम्भावना है। शत्रु परास्‍त होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *