राशिफल: साल का पहला दिन कैसा रहेगा

मेष:

आज नए साल के पहले दिन बाहर घूमन-फिरने और शानदार भोजन मिलने का योग है। व्यापारियों को लाभ और सफलता मिलेगी। प्रवास, आर्थिक लाभ और वाहन सुख का योग है।
वृषभ:

आज का दिन शुभ है। कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। बीमारी में राहत होगी। नौकरी में लाभ होगा।
मिथुन:

आज संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के संबंध में चिंता होगी। वाद-विवाद में न पड़ें। आत्म सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। पेट संबंधी बीमारियों की आशंका है।
कर्क:

शरीर में आलस्‍य या अस्वस्थता हो सकती है। मनमुटाव और तकरार की आशंका है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख का अनुभव करेंगे। समय से भोजन नहीं मिलेगा।
सिंह:

कार्य सफलता और प्रतिस्‍पर्द्धियों पर विजय मिलेगी। मन प्रसन्‍न रहेगा। भाई- बहनों के साथ कोई आयोजन करेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी।
कन्या:

परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है।
तुला:

आज आपको कार्यक्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्‍त हो सकता है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। आर्थिक लाभ होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक:

आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन व्यय होगा। दुर्घटना से संभलकर रहें। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे़ से दूर रहें। मानहानि या धनहानि की आशंका है।
धनु:

आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
मकर:

व्यापार-धंधे के लिए आज का दिन शुभ है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग की संभावना है।
कुंभ:

आज आपको बेचैनी, थकान और ऊबन रहेगी। काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। ऑफिस और काम-काज की जगह पर बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। लंबी यात्रा होगी।
मीन:

स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान देने की आवश्‍यकता है। बीमारी के पीछे खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज में भी कुछ परेशानी हो सकती है। संभलकर बोलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *