रायबरेली में भी दिखा जवानों की शहीदी पर रोष, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

 
रायबरेली

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए हैं। जिसके बाद देशवासियों में गम के साथ गुस्सा भी है। इसी कड़ी में रायबरेली में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। जिसमें अधिवक्ताओं सहित कई अन्य संगठनों ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर नारेबाजी की।

बता दें कि देश के बॉर्डर निकट पुलवामा में शहीद हुए देश के जवानों को लेकर देश भर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने शहर के रायबरेली के प्रगतिपुरम चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी चौहान के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया।

व्यापारियों ने मोदी सरकार से मांग की कि देश की सेना को छूट देकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। वहीं प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोगा ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि इस तरह जा रही जवानों की जान को व्यापार मंडल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और मोदी सरकार सेना को छूट देकर पाकिस्तान का सफाया करवाएं यहीं जनता की मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *