रानू मंडल- हिमेश रेशमिया का पहला गाना हुआ रिलीज

 नई दिल्ली 
 पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर के मशहूर गानो को गा अपना जीवन यापन करने वाली रानू मंडल की किस्मत बदल गई है। हाल ही में रानू मंडल ने 'एक प्यार का नगमा है' गा गाकर  रातों रात सुपरस्टार बनीं रानू मंडल की बॉलीवुड में भी एंट्री हो गई है। अब रानू मंडल की आवाज में उनका पहला वीडियो गाना  'तेरी मेरी' आज रिलीज कर दिया है। 

आपको बता दें कि बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने स्टाग्राम अकाउंट पर रानू मंडल के फुल वीडियो गाने की जानकारी शेयर की है।  वहीं यूट्यूब पर फिल्म 'हैप्पी होर्डिं एंड हीर' का गाना 'तेरी मेरी' आज सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो गाना है। कुछ देर पहले ही ये गाना रिलीज हुआ है। रानू मंडल और हिमेश रेशमिया के इस गाने में फिल्म के बारे में दिखाने के साथ रानू मंडल भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया डबल रोल निभाते नजर आने वाले हैं। गाने में हिमेशा तन्हा पुरानी यादों को ताजा करते नजर आ रहे हैं। तेरी मेरी कहानी गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *