रात में बेटी को किया विदा, तड़के महिला की संदिग्ध हालत में जलकर मौत

पाटन (बालोद)
पाटन के ग्राम पाहन्दा में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे 40 वर्षीय महिला पुन्नीबाई निषाद की जलने से संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला को उसके घर के बाहर ही जलते हुए देखा था। बताया जा रहा है कि पुन्नी बाई ने खुद को आग लगाई और वो बाहर की ओर भागी थी। बड़ी बात ये रही कि महिला ने बीती रात ही अपनी सौतेली बेटी की शादी कर बिदाई की थी।

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात को पुन्नी बाई ने अपनी सौतेली बेटी की विदा किया और सुबह अचानक ये घटना हो गई। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग हैरान है कि पुन्नी बाई ने आखिर ये कदम क्यों उठाया।

इधर अमलेश्वर थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि रात में बेटी की विदाई के बाद घर में विवाद हुआ था। पुलिस अब इस जानकारी की पुष्टि करने में लगी है।

पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि पुन्नी बाई के पति की एक तलाकशुदा पत्नी है जो बाहर रहती है। इसी पहली पत्नी से हुई बेटी पुन्नी बाई के साथ रहती है और बुधवार को उसी की शादी हुई। मृतका का एक लड़का व 3 लड़कियां हैं। ये सभी साथ में रहते है। पुन्नी बाई के पति का मांसाहार का व्यवसाय है। विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *