राज्यपाल टंडन द्वारा श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल

राज्यपाललालजी टंडन ने पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  टंडन ने आज नई दिल्ली स्थित स्वर्गीय श्रीमती स्वराज के निवास पर पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

राज्यपाल  टंडन ने श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।  टंडन ने शोक संदेश में कहा कि देश की प्रथम महिला विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, महिला सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए प्रवासी भारतीयों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा सार्वजनिक जीवन में किये गये लोक कल्याणकारी कार्यों को सदैव याद किया जायेगा। टंडन ने कहा कि दीन-दुखियों, गरीबों की सेवा तथा विकास में उनके द्वारा किये गये कार्य अविस्मरणीय हैं।

राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *