राजधानी से मुंबई दिल्ली के लिए छठवीं फ्लाइट शुरू, 10 और 25 मई से इंडिगो एयरलाइंस की दो और फ्लाइट

भोपाल
राजा भोज एयरपोर्ट से मुंबई और दिल्ली के लिए लगातार नई फ्लाइट शुरू हो रही हैं। इंडिगो ने मुंबई के लिए गत दिवस एक नई फ्लाइट चालू की है, जो मुंबई के लिए छठवीं फ्लाइट है। मुंबई के लिए 173 सीटर नई फ्लाइट शुरू हुई है। इसके साथ ही दिल्ली के लिए 10 और 25 मई से इंडिगो एयरलाइंस की दो और फ्लाइट शुरू होगी। इसके लिए यात्रियों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऐसे में दिल्ली रूट पर भी फ्लाइट की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़कर 6 हो जाएगी। 

लगातार नई बढ़ने वाली फ्लाइट के कारण मुंबई के फेयर में ज्यादा अंतर नहीं आया है। यात्रियों को 10 मई की स्थिति में 1995 रुपए से 4099 रुपए किराया दिख रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम का कहना है कि इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। मुंबई से यह फ्लाइट सुबह 6.40 बजे भोपाल के लिए रवाना हो रही है। फिर यही फ्लाइट 8.50 बजे मुंबई के लिए उड़ान भर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *