राजधानी में आज सुबह गैस सिलेंडर लीकेज से झुग्गियों में फैली आग

भोपाल
छोला मंदिर इलाके में आज सुबह घर में गैस सिलेंडर बदलते समय अचानक आग लग गई। आग सिलेंडर लीकेज होने की वजह से लगी और उसने आसपास की चार झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। 

हादसे में महिला, बच्चे समेत करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दो की हालत नाजुक होना बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आगजनी का प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक संतोष सेन चांदबाड़ी झुग्गीबस्ती, गरीब नगर में रहते हैं। आज सुबह करीब साढेÞ आठ बजे वह अपने घर में गैस सिलेंडर बदल रहे थे। इस दौरान गैस लीकेज होने लगी और उसने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग घर के पास झुग्गियों तक जा पहुंची। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग में झुलसे लोगों को घरों से बाहर निकाला, लेकिन घर का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। 

आग लगने से संतोष सेन, रानी बाई, शाली, नीलम, सरजू, राधा समेत करीब 15 लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। बाद में फायर बिग्रेड के अमले ने आग को बुझाया, जिसके चलते गैस सिलेंडर में ब्लॉस्ट नहीं हो पाया। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *