रणवीर सिंह ने घुटनों के बल बैठकर बूढ़ी महिला को दिया फूल, देखें VIDEO

नई दिल्ली    
रणवीर सिंह जहां जाते हैं वहां खुशी का एक माहौल बना देते हैं। उन्हें फैन्स का दिल जीतना अच्छे से आता है। अब हाल ही में लंदन में रणवीर ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आपको उनसे और प्यार हो जाएगा। दरअसल, रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणवीर सिंह अपने फैंस के साथ नजर आ रहे हैं। इतने में उनकी नजर व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला पर पड़ती है। जिसके बाद रणवीर सिंह खुद उनके पास जाते हैं और घुटनों पर बैठकर उस महिला को फूल देते हैं। वहीं कुछ देर बात करने के बाद बुजुर्ग महिला रणवीर सिंह को फूल देती है और गाल पर किस करती है।

रणवीर अपने डाउन टू अर्थ ऐटिट्यूड के लिए मशहूर हैं और फैंस के साथ वह हमेशा खुलकर और प्‍यार से मिलते हैं। वह कभी भी उनके साथ फोटोज क्‍लिक कराने में हिचकिचाते नहीं हैं।

रणवीर की अपकमिंग फिल्‍म की करें तो वो '83' में नजर आ रहे हैं। फिल्‍म 1983 में हुए आईसीसी वर्ल्‍ड कप पर बेस्‍ड है जिसमें भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। जहां रणवीर फिल्‍म में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रोल में दिखेंगे, वहीं दीपिका कपिल की पत्‍नी यानी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *