‘रंग बदलती ओढ़नी’ फेम प्रियंका कलंतरी ने प्यारे नोट से किया अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा

टीवी शो 'रंग बदलती ओढ़नी' फेम ऐक्ट्रेस प्रियंका कलंतरी (छिब्बर) और उनके बॉलिवुड ऐक्टर पति विकास कलंतरी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट और कुछ गॉरजस फोटोज के साथ अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। प्रियंका और विकास फरवरी 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे और उस मुलाकात के बाद दोनों के बीच का प्यार बढ़ता गया।

प्रियंका ने लिखा, 'मेरे अंदर एक नई दुनिया के साथ 100k की दुनिया में कदम रखने जे रही हूं। दोनों के लिए काफी उत्साहित हूं। सदैव साथ रहने और इतना समर्थन देने के लिए मेरी इंस्टा फैमिली को धन्यवाद। मैं और विकास जो महसूस कर रहे हैं उस खुशी का इजहार करना लगभग असंभव है। अपने टाइनी टोट और हमारी दुनिया के पूरा होने का इंतजार है।'

प्रियंका की पोस्ट पर कई टीवी स्टार्स ने इस कपल को बधाई दी है। दोनों को बधाई देने वालों में अनीता हसनंदानी, हेल्ली शाह, युविका चौधरी, रुस्लान मुमताज़, शाइनी दोशी, दलजीत कौर समेत कई स्टार्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *