यौन शोषण के आरोपी अमेरिकी गायक केली ने किया आत्मसमर्पण

 
न्यूयार्क
अमेरिकी गायक आर केली ने यौन शोषण के आरोपों के बाद शिकागो पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने बताया कि रैपर ने शुक्रवार की रात को शहर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया और शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है।
 प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘गायक/गीतकार रॉबर्ट केली (आर केली) को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह शिकागो पुलिस की हिरासत में है।’’ अदालत के दस्तावेजों के अनुसार केली पर 1998 और 2010 के बीच तीन किशोरियों समेत चार महिलाओं के यौन शोषण करने का आरोप है।

दोषी पाए जाने पर उन्हें अधिकतम 70 साल की सजा हो सकती है। केली के वकील स्टीव ग्रीनबर्ग ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी महिलाएं ‘‘झूठ’’ बोल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *