यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी

 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा द्वारा की गई। 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया गया है। स्टडेंट्स अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स के साथ ही थर्ड पार्टी वेबसाइट uttar-pradesh.indiaresults.com और examresults.net/up पर भी चेक कर सकते हैं। 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स के साथ टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है। 10वीं और 12वीं के टॉपर एक ही स्कूल से हैं। इस वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है। इस साल परीक्षा के लिए प्रदेश में 7784 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इस बार प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए प्रदेश भर में कुल 19 लाख कैमरे लगाए गए। इसके अलावा 1.88 लाख कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए थे, जिनको परीक्षा केंद्र पर अपने पहचानपत्र और आधार कार्ड के साथ ड्यूटी करने को कहा गया था। इस बार संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या 700 तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या 275 थी।

टॉपर का नाम – प्रतिशत
रिया जैन – 96.67 फीसदी
अभिमन्यु वर्मा – 95.83
योगेश प्रताप सिंह – 95.33
गौरव – 94.83
शोभित कुमार – 94.83
शिवानी वर्मा – 94.83
नितीश कुमार – 94.67
अंशिका बघेल – 94.67
हिमांशी विश्वकर्मा – 94.67
ऋषभ सिंह – 94.50
उज्जवल तोमर – – 94.50
निशांत पटेल – 94.50
दीक्षा पांडेय – 94.50
अर्पित यादव – 94.33
अर्पित वर्मा – 94.33
काजल – 94.33
आस्था श्रीवास्तव – 94.33
दीपिका – 94.33
नमन – 94.17
अंकित अग्निहोत्री – 94.17
आकाश रावत – 94.17
श्रृष्टि – 94.17
भान्वी द्विवेदी – 94.17
शोभित वर्मा – 94
रौशन चौरसिया – 94
अंकुश दूबे – 94
आकाश कुशवाहा – 94
अलीशा अंसारी – 94
गार्गी यादव – 94
अर्शद इकबाल – 93.83
वैशाली शर्मा – 93.83
अर्शिमा शेख – 93.83
अल्का सिंह – 93.83

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *