महापौर और अध्यक्ष का चयन सर्व सहमति से : भूपेश

रायपुर
निकाय चुनाव में प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य सरकार के कामकाज पर छत्तीसगढ़ की जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। महापौर व अध्यक्ष का चुनाव सवार्नुमति से तय हो जायेगा इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी इसलिए सभी जगहों पर हमें बहुमत प्राप्त है। भाजपा को एक बार फिर जनता ने नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज को लेकर हम जनता के बीच गए थे और जनता ने हमारे सरकार की योजनाओं पर मुहर लगाया है। सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है इसलिए सभी नगरीय निकायों में हमें अच्छी सफलता मिली है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी तथा अटल जी को उनकी जयंती पर स्मरण किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि शहरी मतदाताओं ने कांग्रेस पर फिर से विश्वास किया, सभी पार्षद को बधाई देता हूं। हमारे कार्यकतार्ओं ने अथक परिश्रम किया उन्हें भी बधाई देता हूं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अधिकांश नगर निगमों में कांग्रेस की जीत हुई है। सिर्फ कोरबा में भाजपा हमसे आगे है। दुर्ग में अच्छी सफलता मिली, कवर्धा में हम जीते। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के क्षेत्रों में भी सफलता मिली है। महापौर एवं अध्यक्ष के चयन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सवार्नुमति से महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाएंगे। यह चुनाव राज्य सरकार के कामकाज के आधार पर कांग्रेस ने जीता है, भाजपा को जनता ने नकारा है। जनता ने शहरों में कांग्रेस को चुना है, हमने 9 नगर निगमों में जीत दर्ज की, एक में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला यह हमारी बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *