मौसम बदलते ही कल से बदलेगा वन विहार का समय

भोपाल
बदलते मौसम में वन विहार नेशनल पार्क का समय कल 16 फरवरी से बदल रहा है। बदले हुए समय में पर्यटक सुबह 6.30 से लेकर शाम 6.30 बजे वन विहार में घूम सकते हैं। प्रवेश के लिए टिकट 6 बजे तक मिलेंगे। अभी समय सुबह 6.30 बजे से शाम 6 बजे तक हैं। प्रवेश के लिए टिकट 5.30 बजे बंद कर दिया जाता है जो अब छह बजे तक खुला रहेगा। 

वन विहार में घूमने वाले पर्यटकों पर नजर रखने के लिए यहां पर वनरक्षकों की टीम बनायी गयी है। यह झाड़ियों में छिपने वाले और नशा करने वालों पर नजर रख कर उनको पकड़ेगी।  भोपाल वन विहार नेशनल पार्क पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। पिछले 10 दिन में यहां रोज सैकड़ों  की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।  इनमें से कई जोड़े ऐसे भी होते हैं जो झाड़ियों में घुस कर नशा पान करते हैं। 

पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए अलग से स्टाफ की नियुक्ति की गई। वन विहार प्रबंधन के मुताबिक यहां आने वाले पर्यटक टाइगर और भालू देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा तीन पैंथर भी डिस्प्ले में रखे गए हैं, ताकि पर्यटकों को यह आसानी से दिख सके। सांप के लिए भी नया डिस्प्ले बनाया गया है। इन्हें देखने का क्रेज भी लोगों में देखा जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *