मोरिंगा के विभिन्न उत्पाद के सृजन से पार्वतीपुर का बदला आईना

सूरजपुर
जिले में महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन व निर्देशन में विभिन्न विभागों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें अलग-अलग ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आजीविकावर्धन कार्य किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय मौजुदा खेती एवं उपलब्ध संसाधनों के बेहतर निर्माण से अच्छे रोजगार उपलब्ध किये जा रहे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा लघु उद्योग एवं संगठन ईकाई स्थापित कर महिलाओं को आमदनी का जरिया मुहैया कराया गया है। इन्ही स्थापित ईकाई में सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पार्वतीपुर में मोंिरंगा उत्पाद ईकाई की स्थापना जिला प्रशासन के द्वारा वन विभाग के सहयोग से की गई है। जिसका कार्य सूरज ग्राम संगठन पार्वतीपुर के द्वारा किया जा रहा है।

संगठन में भी ऐसी महिलाओं को स्थान दिया गया है, जो आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई हैं, एवं रोजगार का अभाव था जिसमें विधवा, परित्यक्ता एवं एंकाकी महिला को प्राथमिकता दी गई है। सूरज ग्राम संगठन में 126 महिला सदस्य वर्तमान में सम्मिलित हैं। जिसमें से प्रत्यक्ष रूप से 36 महिलाएं इस इकाई में कार्यरत है इन महिलाओं के द्वारा प्रतिदिन दो से तीन सौ रूपये आय अर्जित कर रहे हैं। कलेक्टर दीपक सोनी के प्रयासों से आज मोरिंगा के उत्पाद अमेजन आॅनलाईन साईट पर उपलब्ध कराये गयें हैं जिससे वैश्विक स्तर पर सूरजपुर के इन उत्पादों को पहचान मिली है, और यहाॅ की महिलायें नये आयामों को छुकर अन्य के लिये मिसाल बन कर सामने आई है।

जिला प्रशासन के द्वारा महिला संगठन को उत्पादों के संग्रहण के लिए प्रोसेसिंग भवन भी प्रदाय किया गया है। सूरज ग्राम संगठन पार्वतीपुर का गठन 4 सितम्बर 2019 को किया गया है। सूरज ग्राम संगठन पार्वतीपुर के द्वारा मोरिंगा पावडर, मुनगा पत्ती (फ्लेक्स) का उत्पाद तैयार किया जा रहा हैं। संगठन के द्वारा 29 अक्टूर 2019 से मोरिंगा पावडर के उत्पाद के साथ-साथ मोरिंगा केक, बिस्किट एवं टोस्ट भी बनाये जा रहें हैं। वर्तमान में संगठन द्वारा मोरिंगा पावडर 448 किलोग्राम एवं 80 किलोग्राम मोरिंगा पत्ती का विक्रय कर 5 लाख 12 हजार रूपये की कमाई कर लिये है। इस प्रकार महिलाएं उत्पादन में निरन्तर बढोत्तरी कर लाभ अर्जित कर रहे हैं। वर्तमान में इनके पास 10 लाख रुपये का आर्डर प्राप्त है। महिलाओं के द्वारा मोरिंगा उत्पाद पाउडर, फ्लेक्स, टोस्ट, ब्रेड,बिस्किट आदि बनाकर छत्तीसगढ़ राज्योंत्सव 2019 रायपुर सांइस काॅलेज मैदान में प्रदर्शनी सह विक्रय स्टाल लगाकर महिलाए अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं विक्रय किये। जिससे उनका व्यापारिक संबंध राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय बाजार से हुआ।

महिलाओं के द्वारा 09 नवम्बर 2019 को माननीय मुख्यमंत्री जी के सूरजपुर जिले के सिलफिली ग्राम आगमन पर रोजगार रूट का स्टाल लगाया गया।  मुनगा के लाभ- मुनगे की पत्ती से आयुर्वेदिक दवा तैयार किया जाता है, जो लगभग 300 प्रकार की बीमारियों के ईलाज में काम आती है साथ ही पत्तियो एवं फुल से घरेलु उपचार में हर्बल मेडिसिन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, मुनगे के समस्त उत्पादों की बाहरी बाजारों में अच्छी मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *