मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना, राशि काटने और प्रियंका की गिरफ्तारी का विरोध

ग्वालियर
शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर ने जिला अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आज सुबह  9 बजे से 11 बजे तक केंद्र की मोदी सरकार और उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस  ने कहा कि मोदी सरकार  द्वारा मध्यप्रदेश के कोटे में से 2677 करोड़ रुपये की कटौती की गई है। जो उसके सबका साथ सबका विकास के नारे की पोल खोलती है वहीं उत्तरप्रदेश की योगी सरकार द्वारा कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  को 10 आदिवासी परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद  पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने जाने पर बीच में ही गिरफ्तार कर लिये जाने की घटना भी भाजपा की कथनी और करनी का फर्क दिखाती है। फूलबाग चौराहे पर दो घंटे तक कांग्रेस नेताओं और4 पदाधिकारियों ने धरना देकर भाजपा की केंद्र की मोदी एवं उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। धरने में पूर्व विधायक,प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,इंटक, सेवादल,आई टी एवं सोशल मीडिया सेल,ब्लाक, मंडलम, सेक्टर एवं कांग्रेस के कई कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *