मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की बधाई

    रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। बघेल ने कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। इस दिन प्रतिवर्ष अधर्म और बुराई के नाश के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया जाता है। रावण दहन के साथ हमें अपने अंदर बसी बुराईयों से मुक्ति का भी संकल्प लेना चाहिए।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *