मुख्यमंत्री चौहान ने 664 हितग्राहियों के खाते में 14.13 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की

भोपाल
 मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल योजना) गरीबों के लिए वरदान है। प्रदेश में योजना में एक करोड़ 37 लाख  असंगठित श्रमिक पंजीकृत हैं। योजना के अंतर्गत 1 मार्च से अभी तक कुल 24,507 हितग्राहियों को 137 करोड़ 41 लाख रूपए की सहायता प्रदान की गई है। आज 664 हितग्राहियों के परिजनों को 14 करोड़ 13 लाख रूपए की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री  चौहान ने आज संबल योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव  फैज अहमद किदवई उपस्थित थे।

संबल योजना में 1 मार्च से अभी तक दिया गया लाभ

योजना के घटक

हितग्राही को दी जाने वाली सहायता

अब तक हितग्राही को दी गई सहायता

अंत्येष्टि सहायता

5000 रूपए

98,400 परिजनो को 49.2 करोड़ रूपए।

अनुग्रह सहायता

(सामान्य मृत्यु)

2 लाख रूपए

70,839 परिजनों को 1416.70 करोड़ रूपए।

अनुग्रह सहायता

(दुर्घटना मृत्यु)

4 लाख रूपए

9,096 परिजनों को 363.84 करोड़ रूपए।

अनुग्रह सहायता

(स्थाई अपंगता)

2 लाख रूपए

69 हितग्राहियों को 1.38 करोड़ रूपए ।

अनुग्रह सहायता

(आंशिक अपंगता)

1 लाख रूपए

161 हितग्राहियों को 1.61 करोड़ रूपए।

प्रसूति सहायता

16 हजार रूपए

1,82,505 हितग्राहियों को 154.41 करोड़ रूपए।

योजना में विभिन्न लाभ

मुख्यमंत्री  चौहान ने वी.सी. के माध्यम से संबल योजना के हितग्राहियों से चर्चा के दौरान कहा कि संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता, अंत्येष्टि सहायता, प्रसूति सहायता, बिजली के बिलों में छूट, उच्च शिक्षा की फीस भरना, बेटियों का विवाह आदि सहायता गरीबों को प्रदान की जाती है।

मामा भरेगा उच्च शिक्षा की फीस

हितग्राहियों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि बच्चे अच्छी से अच्छी उच्च शिक्षा प्राप्त करें। उनकी फीस उनका मामा शिवराज भरेगा। उज्जैन के दीपक मीना व दीपक विश्वकर्मा तथा इंदौर की सु आयुषी ने मुख्यमंत्री को उनके कॉलेज की फीस भरने के लिए धन्यवाद दिया।

बेटी को कलेक्टर बनाऊंगी

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान प्रसूति सहायता की हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें 16-16 हजार रूपए की प्रसूति सहायता मिल गई है। इंदौर की पिंकी मनोहर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे अपनी बेटी को कलेक्टर बनाएंगी। आयुषी मालवीय ने कहा कि वे पी.एस.सी परीक्षा देंगी। मुख्यमंत्री ने दोनों को शुभकामनाएँ दीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हितग्राहियों से संवाद

मुख्यमंत्री  चौहान ने आज वीसी के माध्यम से संबल हितग्राहियों सागर की मती भारती, मती नेहा, जबलपुर के  अश्वनी नामदेव,  विकास चढार, उज्जैन के  दीपक मीणा,  दीपक वास्तव, विदिशा की मती शबाना बी, सतना की मती कल्पना केवट, मती खुशबू वर्मा, बैतूल की मती कविता धान्डरे, मती गीता चौधरी देवास की मती मुस्कान, मती सुशीला बाई और इंदौर की मती पिंकी और सु आयुषी से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *