मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा केन्द्रीय मंत्री तोमर की दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि

ग्वलियर
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज ग्वालियर में केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायत राज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी के दु:खद निधन पर उनके निवास पहुँचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।तोमर की माताजी शारदा देवी का आज सुबह निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री कमल नाथ आज भिण्ड के अपने निर्धारित दौरे से लौटकर केन्द्रीय मंत्री तोमर के मुरार स्थित निज निवास पहुँचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत माताजी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कमल नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवारजनों को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री के साथ महिला-बाल विकास मंत्री इमरती देवी और खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *