मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आदिम जाति मंत्रणा परिषद का पुनर्गठन

भोपाल

राज्य शासन ने आदिम जाति मंत्रणा परिषद का पुनर्गठन किया है। मुख्यमंत्री कमल नाथ आदिम जाति मंत्रणा परिषद के अध्यक्ष होंगे। आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम परिषद में उपाध्यक्ष होंगे।

परिषद में जिन विधायकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है उनमेंफुन्देलाल सिंह मार्को पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर,  विजयराघवेन्द्र सिंह बड़वारा जिला कटनी,  भूपेन्द्र मरावी (बबलू) शहपुरा जिला डिण्डोरी, नारायण सिंह पट्टा बिछिया जिला मंडला,  संजय उईके बैहर जिला बालाघाट,  अर्जुन सिंह बरघाट जिला सिवनी,योगेन्द्र सिंह (बाबा) लखनादौन जिला सिवनी,  नीलेश पुसाराम उइके पांढुर्णा जिला छिन्दवाड़ा,  ब्रम्हा भलावी घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल,  सुमित्रा देवी कास्डेकर नेपानगर जिला बुरहानपुर,  झूमा डॉ. ध्यानसिंह सोलंकी भीकनगाँव जिला खरगोन और श्ग्यारसीलाल रावत सेंधवा जिला बड़वानी हैं।

आदिम जाति मंत्रणा परिषद में जिन अन्य विधायकों को शामिल किया गया है, उनमें  चन्द्रभागा किराड़े पानसेमल (जिला-बड़वानी), कलावती भूरिया जोबट जिला अलीराजपुर,  वीरसिंह भूरिया थांदला जिला झाबुआ,  प्रताप ग्रेवाल सरदारपुर जिला धार, डॉ. हीरालाल अलावा मनावर जिला धार और हर्ष विजय गेहलोत (गुड्डू) सैलाना जिला रतलाम है। नवगठित परिषद के सदस्यों का कार्यकाल वर्तमान विधानसभा कालावधि तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *