मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नव वर्ष की शुरूआत महाकाल का अभिषेक कर की

उज्जैन
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नव वर्ष की शुरूआत महाकाल का अभिषेक कर की। इससे पहले वे साल के अंतिम दिन सिमरिया में स्थिति मंदिर में राम जानकी, हनुमान, विष्णु-लक्ष्मी और राधा-कृष्ण की पूजा की थी। 

मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा से आज सुबह इंदौर पहुंचे। यहां से वे हेलीकॉप्टर से उज्जैन गए। यहां से वे महाकाल मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अभिषेक किया। कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद भी सबसे पहले महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने भगवान महाकाल का अभिषेक किया था। इसके बाद वे राहुल गांधी के साथ ही महाकाल के दर पर पहुंचे थे।

महाकाल के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना भगवान महाकाल से की है। प्रदेश का हर व्यक्ति खुशहाल रहे। प्रदेश वासियों की खुशहाली के कांग्रेस सरकार को कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। विकास का नया आयाम इस साल प्रदेश में लिखा जाएगा। उन्होंने यहां पर एक बार फिर कहा कि कांग्रेस अपने हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जो कहा है वह पूरा किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *