मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास है अरबों की संपत्ति, पत्नि के पास नहीं है गाड़ी

भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को छिंदवाड़ा में उप चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके द्वारा दाखिल किए गए पर्चे के मुताबिक सीएम नाथ और उनकी पत्नी के पास 125 करोड़ की संपत्ती है। यही नहीं उनकी पत्नी अलकानाथ के पास सवा दो करोड़ के गहने हैं। ये जानकारी मुख्यमंत्री ने आज अपने नामांकन में दी है। 

मुख्यमंत्री के शपथ पत्र के मुताबिक, उनकी संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में करीब 36 करोड़ से अधिक की खेती की जमीन है। बता दें मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहली बार उप चुनाव में खड़े हुए हैं। इससे पहले वह छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव में लगातार नौ बार से सांसद रहे हैं। उन्होंने जो नामांकन में जानकारी दी है उसके मुताबिक उनके और उनकी पत्नी अलकानाथ 1 अरब 24 करोड़ 67 लाख 70 हजार 351 रुपए की संपत्ति हैं।

कमलनाथ की पत्नी अलकानाथ के पास 2 करोड़ 20 लाख 42 हजार 937 रुपए का सोना, हीरे और रत्न जैसे जेवरात हैं। वहीं, कमलनाथ के पास सिर्फ आठ लाख की ज्वैलरी है। पति-पत्नी ने पांच साल में 2013-14 से 2017-18 तक 22 करोड़ 81 लाख 94 हजार रुपए आयकर रिटर्न भरा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *