मुंबई लॉकडाउन: जानें, क्या-क्या चालू रहेगा

मुंबई लॉकडाउन: जानें, क्या-क्या चालू रहेगा

मुंबई
भारत में महामारी का रूप लेते जा रहे कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। शुक्रवार को 3 नए मामले सामने आने के साथ ही अब महाराष्ट्र में कुल 52 केस हो गए हैं। कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई समेत 4 शहरों में लॉकडाउन का फैसला किया है। आइए जानते हैं कौन सी सेवाएं रहेंगी बंद…

राशन दुकान खुली रहेंगी?
हां। जरूरत के सामान के लिए राशन की दुकानें खुली रहेंगी। दूध भी उपलब्ध रहेंगे।

मेडिकल शॉप खुली रहेंगी?
हां। मेडिकल सेवाएं मिलती रहेंगी। अस्पताल भी खुले रहेंगे।

बसें चलेंगी या नहीं?
हां। परिवहन के माध्यम चालू रहेंगे।

लोकल चलेगी?
मुंबई लोकल भी बंद नहीं की जाएगी।

क्या मार्केट खुले रहेंगे?
मुख्य रूप से लोगों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए यह फैसला किया गया है कि मार्केट को बंद रखा जाएगा।

पुलिस स्टेशन बंद हो जाएंगे?
नहीं। सभी पुलिस स्टेशन खुले रहेंगे।

स्कूल-परीक्षाओं का क्या?
महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और बिना परीक्षा के ही छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि 9वीं से 11 वीं तक की परीक्षाएँ 15 अप्रैल के बाद करवाई जाएंगी।

सरकारी दफ्तर खुलेंगे या बंद रहेंगे?
महाराष्ट्र सरकार ने आदेश जारी कर बताया कि सरकारी कार्यालयों में 25 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी।

कब तक रहेगा बंद?
31 मार्च तक बंद रहेंगे 4 शहर। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मुंबई, पुणे, पिंपरी चिंचवाड़, नागपुर में बहुत जरूरी सेवाएं ही चालू रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *