मुंबई मैराथन: पुरुषों का खिताब लागाट और महिला वर्ग में अलेमू विजेता

मुंबई 
केन्या के कोसमास लागाट ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन के 16वें संस्करण में पुरुषों का खिताब जीत लिया। महिलाओं का खिताब इथियोपिया की वोर्कनेश अलेमू ने जीता। लागाट ने 2 घंटे 09.15 मिनट के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, लागाट ने 2 घंटे 25.45 मिनट के साथ महिलाओं में पहला स्थान हासिल किया।  

भारत की सुधा सिंह (2.34.56) महिला वर्ग में आठवें स्थान पर रहीं। सुधा ने भारतीय महिला ऐथलीटों में पहला स्थान पाया। महिला वर्ग में इथियोपिया की ही अमाने गोबेना ने 2 घंटे 26.09 मिनट समय के साथ दूसरा जबकि इथियोपिया की ही बिर्के डेबले ने 2 घंटे 26.39 मिनट समय के साथ तीसरा स्थान पाया। पुरुष वर्ग में इथियोपिया के अचेयू बेंटी ने 2 घंटे 10.05 मिनट समय के साथ दूसरे जबकि इथियोपिया के ही शुमेत अकालनेउ ने 2 घंटे 10.14 मिनट समय के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 

मुंबई मैराथन का कोर्स रेकॉर्ड केन्या के गिडियोन किपकेटर (2 घंटे, 8 मिनट और 35 सेकंड, 2016 में) और उनकी हमवतन वेलेंटाइन किपकेटर (2 घंटे, 24 मिनट और 33 सेकंड, 2013 में) के नाम है। मैराथन की पुरस्कार राशि 405000 डॉलर है, जिसमें फुल मैराथन जीतने वाले इंटरनैशनल रनर को 45000 डॉलर जबकि भारतीय रनर को 5 लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *