मार्च के दौरान RLSP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, उपेंद्र कुशवाहा घायल

 
पटना

बिहार की राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा पर पुलिस और रालोसपा के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इस झड़प में रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कुशवाहा की तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 जानकारी के अनुसार, राज्य में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर रालोसपा नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ आक्रोश मार्च निकाला। गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से शुरू होकर मार्च राज भवन जा रहा था। इसी दौरान पटना के डाकबंगला चौराहा पर पुलिस और पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई।
 पुलिस ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ना चाह रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी जिसमें पार्टी के कई कार्यकर्ताओं सहित उपेंद्र कुशवाहा घायल हो गए। इसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसको देखते हुए एम्बुलेंस बुलाई गई और उन्हें पीएमसीएच भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *