महिला हवलदार के बेटे ने की डीएसपी की हत्या, आरोपी विदिशा से गिरफ्तार

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में बुधवार देर शाम घर में घुसकर डीएसपी को गोली मारने वाले आरोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| आरोपी की मां सायबर सेल में हवलदार के पद पर है। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है, हालांकि अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था|  आरोपी की मां सायबर सेल में हवलदार के पद पर है। पुलिस ने देर रात आरोपी को विदिशा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा| 

डीएसपी गोरेलाल अहिरवार पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा में पदस्थ थे।  बुधवार रात एक युवक ने डीएसपी को घर में घुसकर गोली मार दी। गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे,वहां डॉक्टर ने डीएसपी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया| गोरेलाल अहिरवाल (60), ए-196 अवधपुरी में परिवार के साथ रहते थे। डीएसपी अहिरवाल शाम करीब 7 बजे अपने घर पर थे। इस दौरान उनका पारिवारिक मित्र हिमांशु प्रताप सिंह उनके घर पहुंचा। किसी बात को लेकर हिमांशु का उनसे विवाद हो गया। हिमांशु पहले कमरे से निकलकर घर के गेट की तरफ बढ़ा। इसके बाद पिस्टल निकालकर डीएसपी अहिरवार को गोली मार दी।

गोली डीएसपी के पेट में लगी। आनन् फानन में परिजन उन्हें लेकर अरेरा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद डीएसपी को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद हिमांशु मौके से फरार हो गया। हिमांशु नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में रहता है। उसकी मां अर्चना सिंह सायबर सेल में हवलदार के पद पर पदस्थ है। डीएसपी गोरेलाल अहिरवार की पिछले महीने ही बाइपास सर्जरी हुई थी। जिस कारण वे अवकाश पर चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *