महासमुंद के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा की BJP में घर वापसी

रायपुर
लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले महासमुंद के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने एक बार फिर भाजपा में वापसी की है।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की मौजूदगी में विमल ने पार्टी की प्राथमिकत सदस्यता ली। विमल ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में बागी होकर महासमुंद विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

बीते विधानसभा चुनाव में भी विमल ने महासमुंद से ताल ठोंकी थी, लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे। विमल के साथ ही रायपुर नगर निगम में निर्दलीय पार्षद मृत्युंजय दुबे ने भी भाजपा की सदस्यता ली। मृत्युंजय की पिछले एक महीने से भाजपा में प्रवेश की चर्चा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *