महाराष्ट्र : पुणे में कपड़े के गोदाम में लगी आग, 5 मजदूरों की मौत

नई दिल्ली 
महाराष्ट्र के पुणे में एक कपड़े के गोदाम में आग लगने से पांच मजदूरों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह मामला पुणे के उरुली देवची गांव का है। यह घटना गुरुवार सुबह है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और अब आग पर काबू पा लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि कितने मजदूर गोदाम में मौजूद थे और आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। इस मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *