नागरिकता कानून पर नहीं थम रहा बवाल, UP के 13 जिलों में इंटरनेट बंद

नई दिल्ली
नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन जारी है और अब इसने हिंसक रूप भी ले लिया है. दिल्ली से लेकर मुंबई और लखनऊ से लेकर बेंगलुरु तक प्रदर्शनकारी इस कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं. गुरुवार को इसी प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में एक और मंगलौर में 2 की मौत हो गई. अब आज एक बार फिर देश के कई हिस्सों में CAA के खिलाफ प्रदर्शन की उम्मीद है.
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है.
1.    गाजियाबाद
2.    लखनऊ
3.    संभल
4.    अलीगढ़
5.    मेरठ
6.    सहारनपुर
7.    बरेली
8.    आगरा
9.    पीलीभीत
10.    प्रयागराज
11.    मऊ
12.    आजमगढ़
13.    फिरोजाबाद
बेंगलुरु में आज भी धारा 144
कर्नाटक के बेंगलुरु में आज भी CAA के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. एहतियात के तौर पर पुलिस की ओर से धारा 144 लगाई गई है. बता दें कि गुरुवार को भी कर्नाटक में काफी विवाद हुआ था. मंगलौर में प्रदर्शन के दौरान दो की मौत भी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *