महापौर आलोक शर्मा ने की बड़ी घोषणा, कर्मचारियों को बोनस के साथ मिलेंगी बाइक

भोपाल
 राजधानी भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देशभर में प्रथम राजधानी आने पर महापौर आलोक शर्मा ने आज नगर निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सेवकों को बोनस के रूप में 6000 मानदेय दिया जाएगा। साथ ही भोपाल के सभी 85 वार्डों के दरोगाओं को 1-1 मोटरसाइकिल भी दी जाएगी। 2007 से लेकर 2016 तक के सभी 85 केबीसी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। महापौर के इस फैसले से नगर निगम कर्मचारियों के चेहरे पर खुशाी का माहौल हैं।

राष्ट्रपति ने महापौर को दिया था पुरस्कार..

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश के सभी राजधानियों में भोपाल ने देश की सबसे साफ़ राजधानी कैटेगरी में बाजी मारी थी। इसके लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने भोपाल महापौर आलोक शर्मा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।

सीएम ने दी थी बधाई…

इस मौक पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर के निरंतर तीसरी बार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में प्रथम आने व भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी एवं उज्जैन को छोटे शहरों में स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिलने पर स्थानीय जनता, ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधि, सफ़ाई कर्मियों के जज़्बे व स्थानीय प्रशासन को बधाई दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *