मरवाही उपचुनाव जीतने लखमा का दावा, कांग्रेस के पक्ष में है माहौल

बिलासपुर।  उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में  माहौल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पंचायत से लेकर नगर निगम,नगर पंचायत और नगर निगम में अधिकतर स्थानों पर कांग्रेस की जीत हुई है। उन्होंने दावा किया कि मरवाही का उपचुनाव भी कांग्रेसी जीतेगी।
लखमा ने कहा कि मरवाही की विकास  के लिए कांग्रेस सरकार ने काफी कुछ किया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही को भी कांग्रेस सरकार ने ही नया जिला बनाया है। इसलिए  मरवाही उपचुनाव में कांग्रेसी जीत हासिल करेगी। दरअसल लखमा अमरकंटक गए हुए थे। वापसी में वे बिलासपुर के छत्तीसगढ़ भवन में रूके जहां मीडिया से संक्षिप्त चर्चा करने के बाद रायपुर के लिए रवाना हो गए। विधायक शैलेश पांडे,महापौर रामशरण यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,प्रमोद नायक ने उनकी अगवानी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *