मप्र में राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादले

भोपाल
 मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है| राज्य शासन ने अब राज्य प्रशासनिक सेवा और ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों के तबादले किए हैं।  इसके तहत विभिन्न जिलों के संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर रेंक के अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें रमेश सिंह को डिण्डोरी संयुक्त कलेक्टर, सुनीता खंडायत को संयुक्त कलेक्टर मंडला बनाया गया है।

अशोक कुमार जाधव को डिप्टी कलेक्टर खंडवा, केआर चौकीकर को संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर, बीबी अग्निहोत्री को डिप्टी कलेक्टर श्योपुर, रुपेश कुमार उपाध्याय को संयुक्त कलेक्टर अशोकनगर, रवि कुमार सिंह को संयुक्त कलेक्टर टीकमगढ़, दुर्गा प्रसाद द्विदी को संयुक्त कलेक्टर पन्ना, आदित्य कुमार को संयुक्त कलेक्टर बैतूल, अंजली द्विदी को संयुक्त कलेक्टर रीवा पदस्थ किया गया है। इसी तरह गणेश कुमार जायसवाल को संयुक्त कलेक्टर भिण्ड, देवेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त कलेक्टर भिण्ड, आरआर पांडे को डिप्टी कलेक्टर बैतूल, दिलीप कुमार पांडेय को डिप्टी कलेक्टर शहडोल, बृजेंद्र कुमार रावत को डिप्टी कलेक्टर रायसेन बनाया गया है। 

ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों का तबादला आदेश के मुताबिक राजेश कुमार आगरे को सीईओ जिला पंचायत, दिलीप कापसे को अपर कलेक्टर श्योपुर, गजेंद्र सिंह डाबर को अपर कलेक्टर सागर पदस्थ किया गया है। इसी तरह संतोष टैगोर को अपर कलेक्टर धार, दिनेश चंद्र शुक्ला को अपर आयुक्त नगर निगम ग्वालियर, राघवेंद्र पांडे को संयुक्त कलेक्टर दतिया, क्षितिज शर्मा को अपर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल, सतेंद्र प्रसाद सिंह को डिप्टी कलेक्टर बुरहानपुर, भगवान सिंह जाटव को सीईओ जिला पंचायत दतिया बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *