मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले, देखिये सूची

जबलपुर 
मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर जारी है| सरकार अलग अलग विभागों में जमकर तबादले कर रही है| इस बीच अब हाईकोर्ट ने भी बड़े पैमाने पर जजों के तबादले कर दिए हैं| प्रदेश की विभिन्न जिला अदालतों के 100 जजों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश के 13 जिला जज, 83 एडीजे और चार स्पेशल जज के तबादले हुए हैं| विशेष न्यायाधीश रविंदर सिंह को ग्वालियर से श्योपुर, योगेश गुप्ता को भिंड से विदिशा, जाकिर हुसैन को ग्वालियर से ग्वालियर, सुनील श्रीवास्तव को जबलपुर से भिंड स्थानांतरित किया गया है। बुधवार को उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा तबादला आदेश जारी किये गए हैं| 

वहीं जिला जजों में अरुण शर्मा को टीकमगढ़ से छतरपुर, राजीव श्रीवास्तव जबलपुर से टीकमगढ़, राजवर्धन गुप्ता मंदसौर से सीहोर, लीलाधर बौरासी इंदौर से खंडवा, संजय शुक्ला खंडवा से जबलपुर, चंद्रेश खरे जबलपुर से होशंगाबाद, श्यामकांत कुलकर्णी होशंगाबाद से उज्जैन और प्रकाश गुप्ता को जबलपुर से मुरैना, अरविंद कुमार सिंह को छतरपुर से प्रिसिंपल रजिस्ट्रार जबलपुर, आरके सिंघई को सीहोर से जिला जज निरीक्षण जबलपुर, राजेश गुप्ता जबलपुर से जिला जज निरीक्षण इंदौर, प्रेमनारायण सिंह को जबलपुर से प्रिंसिपल रजिस्ट्रार सतर्कता जबलपुर और जितेन्द्र शर्मा को छतरपुर से रजिस्ट्रार सतर्कता जबलपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। 

एडीजे के तबादले 

मुंशी सिंह को श्योपुर से भोपाल, सविता दुबे भोपाल से शाजापुर, सिकंदर परमार जबलपुर से खंडवा, अजय श्रीवास्तव विदिशा से भोपाल, राजीव अयाची सीधी से भोपाल, जेपी सिंह इंदौर से गाडरवारा, रवींद्र भद्रसेन भोपाल से बेगमगंज, प्रयाग दिनकर सिहोरा से ग्वालियर, कालू सिंह धरमपुरी से बुरहानपुर, शरत सक्सेना भोपाल से मुरैना, अश्वाक अहमद खान झाबुआ से गुना, संजय पांडे भोपाल से इटारसी, चंद्र मोहन उपाध्याय मऊगंज से भोपाल, प्रदीप सोनी ग्वालियर से बैढन, लीलाधर सोलंकी उज्जैन से टीकमगढ़, जगदीश राठौर मंदसौर से पेटलाबाद, ठाकुर दास ठेवडा से उज्जैन, किरण सिंह नरसिंहपुर से खंडवा, गिरीश दीक्षित भोपाल से रीवा, विवेक रघुवंशी मंडलेश्वर से नीमच, राजर्षि श्रीवास्तव सागर से सिवनी, अरविंद गोयल भोपाल से छिंदवाड़ा, प्रिया शर्मा नीमच से अशोकनगर, दीपक पाण्डेय शाजापुर से जबलपुर, पंकज माहेश्वरी इंदौर से मऊगंज, सचिंद्र श्रीवास्तव मैहर से टीकमगढ़, मंजुलता चतुर्वेदी गाडरवारा से नरसिंहगढ़, सुरेंद्र श्रीवास्तव कटनी से ग्वालियर, समीर कुलश्रेष्ठ बड़वानी से भानपुरा, अब्दुल मंसूरी मंदसौर से ग्वालियर, धनराज दुबेला भिंड से नसरुल्लागंज, पूरन गुप्ता उज्जैन से भोपाल पदस्थ किया गया है| 

इसके अलावा संदीप श्रीवास्तव रीवा से सिवनी, प्रिवेंद्र सेन देवास से लवकुशनगर, देवीलाल सोनिया शिवपुरी से सीधी, नीतू कांता वर्मा टीकमगढ़ से सागर, राजकुमार वर्मा धार से टीकमगढ़, राजेश नंदेश्वर बुरहानपुर से धरमपुरी, भू-भास्कर यादव भोपाल से अनूपपुर, तजिंदर अजमानी इंदौर से रीवा, संजय जैन ग्वालियर से नीमच, नवीन शर्मा सीहोर से देवास, केशव मणि इंदौर से गाडरवारा, राजेश देवलिया ग्वालियर से झाबुआ, अजय सिंह भोपाल से नीमच, रवींद्र प्रताप भोपाल से सतना, कविता दीप वैढन से जबलपुर, यतींद्र गुरू सीधी से इंदौर, दीपाली शर्मा खंडवा से सागर, संजय गुप्ता गुना से नरसिंहपुर, दिलीप गुप्ता रीवा से भिंड, पावस श्रीवास्तव नीमच से जबलपुर, विपिन लावरिया भोपाल से रीवा, प्रदीप कुशवाहा भोपाल से सतना, विवेक शर्मा खंडवा से सागर, राकेश गोयल सतना से सबलगढ़, संजय सिंह उज्जैन से मैहर, कविता वर्मा कटनी से भोपाल, मनोज शर्मा जबलपुर से शाजापुर, गौतम भट्ट बागली से ग्वालियर, पंकज श्रीवास्तव नीमच से जबलपुर, वारींद्र तिवारी अनूपपुर से जबलपुर, राघवेंद्र भारद्वाज रीवा से धार, सचिन जैन ग्वालियर से सतना, नीरज शर्मा सबलगढ़ से देवास, सुशीला वर्मा गुना से बड़वानी, राजेश अग्रवाल इटारसी से अनूपपुर, संतोषी वासनिक सिवनी से रीवा, सुरेश सूर्यवंशी भानपुरा से सागर, राजकुमार यादव जबलपुर से बागली, राधेश्याम पेटलाबाद से कटनी, रामकुमार डहेरिया छिंदवाड़ा से सेवढ़ा, रामप्रकाश टीकमगढ़ से सीधी, अशोक शर्मा अनूपपुर से ग्वालियर, प्रवेेेद्र सिंह नरसिंहगढ़ से भोपाल, अरविंद रघुवंशी बेगमगंज से उज्जैन, हरिओम अतलसिया गाडरवारा से खंडवा, धीरेंद्र सिंह बालाघाट से भोपाल, श्रीष कैलाश सिवनी से जबलपुर, श्रीपाल यादव रीवा से भोपाल, अनिल कुमार जौरा से भोपाल, इंद्रा सिंह छतरपुर से जबलपुर, राजेंद्र चौरसिया मंडला से भोपाल स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *