मंत्री शर्मा नया सवेरा बस्ती में नागरिकों से हुए रू-ब-रू

भोपाल
विधि-विधायी कार्य, जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री  पी.सी. शर्मा ने सोमवार शाम नया सवेरा बस्ती का दौरा किया। बस्ती में मंत्री  शर्मा नागरिकों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने स्थानीय समस्याएँ सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।

मंत्री  शर्मा ने विधायक निधि से नया सवेरा बस्ती में शेड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर आयुक्त नगर निगम  मयंक वर्मा को शेड का कार्य जल्दी शुरू करने को कहा। मंत्री  शर्मा के साथ पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान, पार्षद  मोनू सक्सेना, अनस पठान और  शोएब खान भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *