मंत्री जेटली के निधन से देश ने स्पष्टवादी नेता खो दिया – मुख्यमंत्री कमल नाथ
भोपाल
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि श्री जेटली उच्च कोटि के विधि विशेषज्ञ होने साथ ही उत्कृष्ट राजनेता भी थे। वे देशहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति के कारण पहचाने जाते थे।
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन का समाचार बेहद दुःखद है।
मेरा उनका सदैव करीबी संबंध रहा,उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की एक अपूर्णिय क्षति है,परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।#ArunJaitley pic.twitter.com/fdFAUEX9qA— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 24, 2019
श्री कमल नाथ ने कहा कि श्री अरूण जेटली के निधन से देश ने एक स्पष्टवादी और तार्किक दृष्टिकोण का नेता खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं नागरिकों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।