भिंड-दतिया सीट पर कांग्रेस से युवा नेता देवाशीष का नाम लगभग तय, भाजपा में खलबली

भोपाल
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा से कांग्रेस में आए देवाशीष जरारिया का भिंड-दतिया लोकसभा सीट से नाम लगभग फाइनल हो गया है| सिर्फ घोषणा बाकी है| अगर उन्हें टिकट मिला तो 28 साल के देवाशीष जरारिया देश में सबसे युवा उम्मीदवार होंगे| बहुजन यूथ संगठन से राजनीति शुरू करने वाले देवाशीष Btech हैं वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से LLB कर रहे हैं, टीवी डिबेट में दलितों का पुरजोर पक्ष रखते आये हैं, देवाशीष के पिता अजाक्स के प्रदेश महासचिव हैं।

भाजपा के गढ़ माने जाने वाली भिंड सीट से देवाशीष के आने से मुकाबला रोचक होगा| भिंड-दतिया लोकसभा सीट से इस बार भाजपा ने पूर्व विधायक संध्या राय को मैदान में उतारा है। देवाशीष जरारिया का नाम फाइनल होने की सूचना से भाजपा में खलबली मच गई है, युवा नेता के आने से क्षेत्र के मतदाताओं पर बढ़ा प्रभाव आ सकता है| राहुल गाँधी ने भिंड पर चौंकाने वाला फैसला किया है|

कौन है देवाशीष जरारिया

देवाशीष जरारिया मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी संगठन (अजाक्स) के महासचिव डॉ. पी.सी. जाटव के बेटे हैं। 28 साल के देवाशीष जरारिया दिल्ली में रहकर LLB कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए इन्होंने 6 लाख युवाओं को जोड़ने का रिकार्ड बनाया है। मूलत: ग्वालियर के रहने वाले देवाशीष युवाओं के बीच इसलिए ज्यादा लोकप्रिय हैं कि उन्होंने कई टीवी चैनलों पर भाजपा के संबित पात्रा और कुछ तेजतर्रार एंकरों की बोलती बंद कर दी थी। गुजरात में कांग्रेस ने जिग्नेश मेवाणी के जरिए जिस तरह बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी| अब उसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में पार्टी ने दलित युवा नेता देवाशीष जरारिया को प्रत्याशी बनाकर भाजपा को कड़ी चुनौती देने का प्लान है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *