भारत बचाओ महारैली की तैयारी, प्रदेश कांग्रेस ने बुलाई परिवहन प्रकोष्ठ की बैठक

भोपाल
आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित भारत बचाओ महारैली में प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी तय करने पार्टी की प्रदेश इकाई भरसक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को पार्टी के परिवहन प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई गई। इसमें पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर,वित्त्त मंत्री तरुण भानोत, पार्टी कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ,पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा एवं प्रदेश कांगे्रस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेन्द्र पांधे प्रमुख रुप से मौजूद थे।
 
बैठक में परिवहन कारोबार से जुड़े लोगो को राज्य सरकार द्वारा उनके हित में अब तक लिए गए निर्णयों की जानकारी दी गई। पार्टी कोषाध्यक्ष श्री गोयल ने कहा,कि परिवहन, व्यापार, उद्योग धंधों का आ रही समस्याओं का सरकार ने निराकरण कराने के लिए हमने काम्पिस्ट का गठन किया है। हाल ही में आनलाईन सॉफ्टवेयर द्वारा 200 करोड़ के बिजनेस पर कुल पैनाल्टी 123 करोड़ रूपये राज्य सरकार से माफ कराये। संपत्ति क्रय-विक्रय पर कलेक्टर गाइड लाइन 20 प्रतिशत कम की जा सकी, जिससे रियल इस्टेट व्यापार को गति मिली। अवैध वसूली पर रोक लगाने के लिए कदम उठाया।  

 वित्त मंत्री तरूण भानोत ने कहा,कि हमें खाली खजाना मिला, फिलहाल माली हालत कमजोर है लेकिन औद्योगिक निवेश बढऩे से परिवहन कारोबार में भी सुधार आएगा। पार्टी उपाध्यक्ष चंद्र प्रभाष शेखर मंत्री परिवहन प्रकोष्ठ की मजबूती हेतु सच्ची निष्ठा, लगन से हमेशा कार्य करते रहने एवं ट्रक, ट्रांसपोर्टर के हित की रक्षा हेतु हमेशा सक्रिय रहने की शपथ दिलायी। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं से शीघ्र ही मुख्यमंत्री को अवगत कराकर इनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा।  ज्ञात हो,कि कार्यकर्ताओं को जिलों से दिल्ली तक पहुंचाने व वापस लाने में ट्रांसपोर्टरों की भी अहम भूमिका होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *