भारत ने यूके से कहा की विजय माल्या किसी भी कीमत पर शरण नहीं

नई दिल्ली
भारत सरकार ने यूके से कहा कि अगर विजय माल्या शरण मांगे तो उसकी अपील ठुकरा दी जाए। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि यूके की संबंधित अथॉरिटीज से भारत की चिंताओं से अवगत करा दिया गया है और उनसे कहा गया है कि वो माल्या को किसी भी कीमत पर शरण नहीं दें।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि माल्या को प्रत्यर्पण नियमों के तहत जल्द ही भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'विजय माल्या के जल्द प्रत्यर्पण के लिए हम ब्रिटेन के अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमने ब्रिटेन के पक्ष से अनुरोध किया है कि अगर उसकी तरफ से शरण के लिए अनुरोध किया जाए तो उस पर विचार न किया जाए।'

गौरतलब है कि यूके के सुप्रीम कोर्ट ने 14 मई को विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण पर मुहर लगा दी थी। अब यूके के कानूनों के मुताबिक कुछ प्रक्रियाएं पूरी करनी हैं जिसके बाद उसे कभी भी भारत लाया जा सकता है। माल्या पर देश के 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपये बकाया है। वह 2 मार्च, 2016 को भारत से चोरी-छिपे यूके भाग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *