भारत को कोरोना वायरस: मंगलवार को 315 केस, दोगुनी हुई रफ्तार

 
नई दिल्ली

देश में कोरोना वायरस फैलने की स्पीड मंगलवार को दोगुनी हो गई है। कल घातक कोरोना वायरस के 315 मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही कुल केसों की संख्या 1600 के पार पहुंच गई है। मंगलवार को कोरोना के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र (82) और तमिलनाडु (57) में देखने को मिले थे। वहीं दिल्ली से भी 23 केस सामने आए। इससे पहले सोमवार को देश में 227 नए मरीज मिले थे। सोमवार तक यह संख्या 1347 थी। सरकार फिलहाल इसके सामुदायिक प्रसार से इनकार कर रही है।
 30 जनवरी को आया था पहला केस
भारत में कोरोना वायरस का पहला केस 30 जनवरी को आया था। सिर्फ दो महीनों में यह 1500 पार चला गया। 14 मार्च के बाद केसों में अचानक तेजी आई है।

14 मार्च को 100, 31 मार्च को 1618 हुए केस
कोरोरा वायरस के मामले कितनी तेजी से बढ़ रहे हैं इसका अंदाजा इससे लगाइए। 14 मार्च को केसों की संख्या सिर्फ 100 थी। अगले 15 ही दिनों में यानी 31 मार्च तक यह 1600 हो गई।

1 मार्च    3
2 मार्च    6
5 मार्च    29
6 मार्च    30
7 मार्च    31
8 मार्च    34
9 मार्च    39
10 मार्च    45
12 मार्च    60
13 मार्च    76
14 मार्च    81
15 मार्च    98
16 मार्च    107
17 मार्च    114
18 मार्च    151
19 मार्च    173
20 मार्च    236
21 मार्च    315
22 मार्च    396
23 मार्च    480
24 मार्च    519
25 मार्च    606
26 मार्च    694
27 मार्च    854
28 मार्च    918
29 मार्च    1024
30 मार्च    1347
31 मार्च    1618
 

कोरोना ने भारत में कैसे स्पीड पकड़ी है इसके लिए पिछले तीन दिन के आंकड़े देखने होंगे। कुल केस के 40 प्रतिशत केस (626) इन तीन दिनों में ही सामने आए हैं। केसों के साथ-साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। अबतक 52 की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा केसों के साथ कोरोना से सबसे ज्यादा मौत भी महाराष्ट्र (12) में हुई हैं।

तबलीगी जमात के कार्यक्रम के बाद से दिल्ली की स्थिति भी बिगड़ी है। दिल्ली से मंगलवार को 23 नए मरीज आए, इनमें मरकज से संबंधित कोई केस नहीं था। दिल्ली में जमात के मुख्यालय में 1 से 15 मार्च के बीच मरकज में 2000 लोग ठहरे थे। रविवार से अब तक 1,548 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से 441 में कोरोना के लक्षण मिले हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *