भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन! स्पीड इतनी की जानकर हो जाएंगे हैरान

ऊटी
भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेल से हर रोज लगभग 2.5 करोड़ लोग यात्रा करते हैं। यह संख्या यूरोप के कई देशों की कुल जनसंख्या से अधिक है। लेकिन आज हम आपको भारत की ऐसी ट्रेन के बारे में बताने जा रहे है जिसकी स्पीड इतनी कम है कि इसमें आप बाहर बैठकर चाय पीकर फिर उसमें चढ़ सकते है। 

जी हां, मेटुपालयम ऊटी नीलगिरी यात्री ट्रेन है जिसे भारत की सबसे धीमी ट्रेन चलने का खिताब हासित है। यह लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। कहीं-कहीं पर तो इसकी स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो जाती है। 

आप इस ट्रेन से कूद सकते हैं, बाहर बैठकर चाय पी सकते हैं और फिर इस पर चढ़ सकते हैं। ये ट्रेन मेत्तूपलायाम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन है।बता दे, नीलगिरी के पहाड़ों में बसा ऊटी एक खूबसूरत और मनोरम टूरिस्ट स्पॉट है। ये भारत का सबसे लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन भी है। आप यहां एक रोमांटिक हनीमून इंजॉय कर सकते हैं और अपने इस अनुभव को बेहद खास और यादगार बना सकते हैं। हर साल लाखों सैलानी यहां पर छुट्टी बिताने के लिए आते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *